Sunday, May 17, 2020

प्रवासी मजूदरों के बच्चों को दिए जूते-चप्पल

पिपलौदा | मानन खेड़ा टोल नाके से होकर गुजरने वाले प्रवासी मजदूरों के 6 साल तक के बच्चों को चप्पल व जूते आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिए। सुखेड़ा सेक्टर की करीब 35 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और कुछ लोगों के सहयोग से 150 जोड़ जूते-चप्पल खरीदे व प्रवासी मजदूरों के बच्चों को पहनाए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ संयुक्त महामंत्री हेमलता शर्मा, पर्यवेक्षक प्रेरणा चौहान, सुधीर शर्मा, श्रीकांत शिवारे, चिरंजीव शर्मा, आशा जटिया, डाली पंवार मुन्नी राठौर सहित अन्य का सहयोग रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Footwear given to children of migrant workers


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/footwear-given-to-children-of-migrant-workers-127313368.html

No comments:

Post a Comment