शहर के गंज क्षेत्र में गुरुवार को बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ थी। कहीं सोशल डिस्टेंस का पालन करवाया जा रहा था, कहीं लोग एक-दूसरे से सटकर सामान ले रहे थे। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए गंज थाने के पुलिसकर्मी साइकिल से व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकले।
गंज थाना प्रभारी संतोष पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मी सुबह 11 बजे के बाद साइकिल से निकले। पुलिसकर्मियों ने लोगों के अलावा दुकानदारों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायतें दी। करीब एक घंटे तक पुलिसकर्मी क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। लोगों को कोरोना बीमारी के बारे में बताकर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क पहनने के लिए जागरूक किया। इस दौरान दुकानदारों को सैनिटाइजर रखने की भी हिदायत दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/ganj-policemen-got-out-of-their-bicycle-to-build-social-distance-127281482.html
No comments:
Post a Comment