Tuesday, May 19, 2020

लाॅकडाउन में बंद मंदिर के आधे पट खुलते ही पहुंचने लगे श्रद्धालु

देश में कोरोना महामारी के बिगड़ते हालात के चलते लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। नागरिक अब भगवान के आगे मदद के लिए हाथ पसार रहे हैं। सुबह मंगलवारा चौक स्थित दुर्गा मंदिर के आधे पट खुलते ही आस-पास मौजूद लोग सोशल डिस्टेंस रखते हुए देवी प्रतिमा के दर्शन कर जयघोष कर रहे हैं। शहर के मंगलवारा चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पट बंद हुए 60 दिन हो चुके हैं। इस दौरान मंदिर के पुजारी मंदिर के अंदर जाकर देवी प्रतिमा की पूजन कर रहे हैं। इक्का-दुक्का श्रद्धालु इस दौरान बाहर खड़े होकर घंटी बजाते हैं। महिलाओं ने बताया कि दिन में पुलिस हमें यहां पूजन नहीं करने देगी इसलिए हम लोग आधी रात को देवी जी की पूजन कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Devotees started arriving at the opening of half of the closed temple in the lockdown


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/devotees-started-arriving-at-the-opening-of-half-of-the-closed-temple-in-the-lockdown-127320527.html

No comments:

Post a Comment