Monday, May 18, 2020

लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही ‘स्मार्ट’ बनेगा कंटेनमेंट एरिया

कलेक्टर ने नगर निगम और स्मार्ट सिटी के कामों को कराने की अनुमति दे दी है, लेकिन सुभाष मार्ग, सरवटे से गंगवाल, बड़ा गणपति से कृष्णपुरा, जयरामपुर रोड सहित कई सड़कों का काम लॉकडाउन पूरा होने तक शुरू नहीं हो पाएगा। यह जानकारी नगर निगम अायुक्त प्रतिभा पाल ने दी। वह सोमवार सुबह से दोपहर तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रही थीं। निगमायुक्त ने कहा कि ये सड़कें शहर के मध्य क्षेत्र में हैं। यहां के ज्यादातर हिस्से कंटेनमेंट क्षेत्र हैं। इसके चलते यहां सड़क बनाने का काम शुरू नहीं हो सकता है। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें बताया कि कृष्णपुरा छत्री से नंदलालपुरा तक बनाई जा रही स्मार्ट सड़क का काम आखिरी चरण में है।

लॉकडाउन खुलने के बाद इसे शुरू किया जा सकता है। उनके साथ अपर आयुक्त संदीप सोनी भी थे। इस दौरान निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि वही प्रोजेक्ट शुरू किए जाएं जो कंटेनमेंट क्षेत्र से दूर हों। इसे लेकर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने नए सिरे से कामों की स्क्रूटनी शुरू की है। साथ ही निगमायुक्त ने दौरे में शेखर नगर में बने उद्यान और एसटीपी का निरीक्षण भी किया। योजना का भी निरीक्षण किया।
नाला टेपिंग... निगम को बंद करना थे 433 आउट फॉल्स, आधे भी नहीं हुए
कान्ह नदी में मिल रहे गंदे पानी को देखकर निगमायुक्त ने अधिकारियों से सवाल किए। इस पर अधिकारियों ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में इंदौर पिछड़ गया। नदी सफाई का काम सिर्फ अमितेश नगर तक ही पूरा हुआ है। नाला टैपिंग का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। निगम को 433 आउट फॉल्स बंद करना थे, जिनमें आधे अभी भी बाकी है। नंदलालपुरा मंडी कॉम्प्लेक्स की दुकानों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने नदी में मिलनेवाले सीवरेज के पानी को लेकर बात की।
राजबाड़ा... बारिश से पहले सामानको तिरपाल से ढंकने के निर्देश दिए
निगमायुक्त राजबाड़ा और गोपाल मंदिर के जीर्णोद्धार देखने भी गईं। उन्होंने बारिश के पहले यहां खराब होने वाले हिस्सों को तिरपाल से ढंकने को कहा। काम की धीमी गति को लेकर जब उन्होंने सवाल किए तो उन्हें बताया गया कि यहां की लकड़ियां सड़ गई हैं। इसलिए इसके काम में देहरादून के एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Only after lockdown is over will 'smart' containment area


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/only-after-lockdown-is-over-will-smart-containment-area-127317032.html

No comments:

Post a Comment