सौतेले पिता द्वारा दस साल की बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लाॅकडाउन के दौरान बच्ची की मां घरों में काम करने जाती थी। पिता घर में ही रहता था जिसका उसने फायदा उठाते हुए बच्ची के साथ गलत काम करना शुरू कर दिया। आरोपी दो महीने से ज्यादती कर रहा था।
बुधवार को बच्ची ने मां को इस बारे मं बताया। इसके बाद महिला बेटी को लेकर कोहेफिजा थाने पहुंची और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोहेफिजा थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया के मुताबिक 28 वर्षीय महिला मूलत: गढाकोटा, सागर की रहने वाली है। दस साल पहले उसने अपने पति को छोड़ दिया था। उसकी दस साल की बेटी कक्षा चौथी में पढ़ती है। वह कोहेफिजा इलाके में रहकर घरों में साफ-सफाई का काम करती है। एक साल पहले उसने ग्राम टीलाखेड़ी, सागर निवासी 35 वर्षीय हल्ले चौधरी से शादी कर ली थी। तब से ही महिला और उसकी बेटी उसेके साथ ही रह रहे हैं। हल्ले एयरपोर्ट रोड स्थित एक होटल में काम करता है। लाॅकडाउन के चलते वह घर पर ही रहता है।
बेटी ने मां से की थी पिता की शिकायत
महिला ने पुलिस को बताया कि वह घरों में काम करने जाती है। इस बीच हल्ले और बेटी घर पर रहते थे। बुधवार को बेटी ने बताया कि उसके जाने के बाद पिता गलत काम करते हैं। इसके बाद महिला थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/police-arrested-the-accused-on-the-complaint-of-the-woman-127281513.html
No comments:
Post a Comment