Tuesday, May 19, 2020

खिड़की को तोड़कर घर में घुसे चोर, ढाई लाख नकदी, 7 तोला सोने के आभूषण चाेरी

पिपरिया राजमार्ग स्थित चंद्रकांत रघुवंशी पिता स्वर्गीय माधव रघुवंशी उम्र 32 वर्ष निवासी सुभाष वार्ड के घर सोमवार रात चोरी हो गई। चोर खिड़की ताेड़कर अंदर घुसे अाैर फिर घर के अंदर रखी अलमारी को तोड़कर उसमें रखे 2.50 लाख रुपए नकद एवं 7 तोला सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि फरियादी चंद्रकांत रघुवंशी पेशे से किसान हैं। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 17 मई की रात 12 बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोने के लिए चले गए थे सुबह जब मां सुबह 5:30 बजे उठी तो अलमारी के दरवाजे टूटे मिले और आसपास सामान बिखरा पड़ा था। वहीं दूसरे कमरे में कागजात बिखरे पड़े थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/sohagpur/news/thieves-broke-into-the-house-by-breaking-the-window-two-and-a-half-million-cash-7-tola-gold-jewelery-127320520.html

No comments:

Post a Comment