लॉकडाउन में रेड जोन एरिया से कपड़ा भरकर बैतूल, भौंरा, शाहपुर ले जा रहे वाहन को भौरा में जांच कर मोटर एक्ट के तहत कार्रवाई की। साथ ही 7 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला। भौंरा चौकी प्रभारी विजय शंकर यादव ने बताया कि धार बैरियर अाैर भौंरा में बाहर से आने जाने वाले व्यक्तियों तथा वाहनों पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। दोपहर 2 बजे एक संदिग्ध वाहन आयसर एमपी-13 जीबी 0294 को देखकर रोकने का प्रयास किया। नहीं रुकने पर बस स्टैंड पर जानकारी ली। वाहन चालक हसन शाह पिता हनीफ शाह (26) निवासी टिमरनी ने बताया कि वह हरदा, टिमरनी, होशंगाबाद, इटारसी से कपड़ा भरकर ला रहा था। यह कपड़ा बैतूल, भौंरा, शाहपुर ले जा रहा है। पुलिस ने वाहन के दस्तावेज चेक कर चालानी कार्रवाई कर 7 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/bhora/news/action-on-vehicles-bringing-clothes-from-red-zone-area-recovered-7-thousand-fine-127293044.html
No comments:
Post a Comment