Monday, May 11, 2020

आरोपी पुलिसकर्मी के घर से एक देसी कट्टा, 61 कारतूस, तीन देसी पिस्टल जब्त

खरगाेन की भीकनगांव पुलिस काे हथियार तस्करी के आराेप में गिरफ्तार प्रधान आरक्षक राेहित पिता नारायण सिंह यादव के गृहग्राम हरसूद जिले के बांदरिया से 22 बाेर का एक देसी कट्टा, 61 जिंदा कारतूस व छीपाबड़ के किराए के मकान से 3 देसी पिस्टल बरामद किए। भीकनगांव से आई पुलिस टीम ने यादव से हथियार खरीदने वाले खेड़ीपुरा निवासी रफीक पिता मुंशी खान व कुकरावद निवासी संजय पिता लखनलाल गुर्जर काे गिरफ्तार किया गया।
तीनाें आराेपियाें काे भीकनगांव पुलिस ने काेर्ट में पेश किया। जहां से मुख्य आराेपी हेड कांस्टेबल यादव काे 15 मई तक पुलिस रिमांड पर साैंप दिया है। हथियार खरीदने वाले रफीक व संजय काे जेल भेज दिया है। संजय के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार भीकनगांव के बमनाला चाैकी के सिगनूर में 5 देसी पिस्टल व 3 कट्‌टों, 6 राउंड के साथ घेराबंदी कर आराेपी हेड कांस्टेबल राेहित यादव पहले गिरफ्तार किया था। उसे काेर्ट ने 6 दिन की पुलिस रिमांड पर साैंपा। खरगाेन एसपी सुनील पांडेय ने पुलिस टीम गठित कर जांच के लिए हरदा व हरसूद भेजी।

भीकनगांव पुलिस ने हेड कांस्टेबल के गृहग्राम बांदरिया से 12 बाेर का देसी कट्टा व 61 नग जिंदा कारतूस और बाइक क्रमांक एमपी 47 एमजे 6524, एक मोबाइल जब्त किया है। आराेपी की पत्नी किराए के मकान में छीपाबड़ में रहती है। यहां से 3 देसी पिस्टल बरामद किए हैं। पुलिस टीम आरोपी को लेकर खेड़ीपुरा हरदा पहुंची। यहां खरीदार आरोपी रफीक पिता मुंशी खान को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर कुकरावद से आरोपी संजय पिता लखनलाल गुर्जर को भी पकड़ा। उनके कब्जे से 1 देसी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस जब्त किया। आरोपी रफीक व संजय को खरगोन जेल भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One desi katta, 61 cartridges, three desi pistols seized from accused policeman's house


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/one-desi-katta-61-cartridges-three-desi-pistols-seized-from-accused-policemans-house-127293091.html

No comments:

Post a Comment