प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) वर्ष 2020 में अब तक एक भी परीक्षा आयोजित नहीं करा सका है। पूर्व में संभावित शेड्यूल जारी किया गया था। इसके बाद भी परीक्षाएं नहीं हो सकीं। अब पीईबी ने परीक्षाओं की तारीखों को री-शेड्यूल किया है। इसके अनुसार इस वर्ष 11 परीक्षाओं को शामिल किया है। इसमें प्रवेश और भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। परीक्षाओं की शुरुआत तकनीकी शिक्षा विभाग के लिए प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट 2020 के आयोजन के साथ की जाएगी। इस टेस्ट की संभावित तारीख 20 से 21 जून तय की गई है।
ऐसा है नया शेड्यूल...
- प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) - 20 से 21 जून
- प्री-वेटरिनरी एंड फिशरीज एंट्रेंस टेस्ट - 4 जुलाई
- डिप्लोमा इन एनिमल हसबेंडरी एंट्रेंस टेस्ट - 4 जुलाई
- प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी)- 11-12 जुलाई
- जनरल और प्री नर्सिंग ट्रेनिंग टेस्ट 18 -19 जुलाई
- एएनएम ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट - 25 से 27 जुलाई
- ग्रुप-5 कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट - 8 से 9 अगस्त
- ग्रुप-3 कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट - 22 से 23 अगस्त
- ग्रुप-2 (सब ग्रुप-4) रिक्रूटमेंट टेस्ट - 5 से 8 सितंबर
- प्राइमरी स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट - 19 सितंबर
- कौशल विकास रिक्रूटमेंट टेस्ट - 17-18 अक्टूबर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/11-exams-in-5-months-ppt-starts-from-june-20-127296283.html
No comments:
Post a Comment