जिले में डेढ़ लाख हेक्टेयर में मूंग की बाेवनी हुई है। अगले माह कटाई होनी है। लाॅकडाउन के कारण हार्वेस्टर को चलाने वाले फोरमैन गांव लौट गए हैं। अब इनका वापस आना संभव नहीं है। इसको लेकर जिले में पंजीकृत 300 हार्वेस्टर संचालकों से उनके फोरमैन के नाम नंबर की सूची ब्लॉक स्तरीय ऑफिस में कृषि विभाग बनवा रहा है। उपसंचालक कृषि जितेंद्र सिंह ने बताया किसान हार्वेस्टर चालक का नाम पता उपलब्ध कराएं। यह जानकारी एसडीओ कार्यालय में जमा कराएं, जिससे कि शासन स्तर पर फोरमैन को लाने की व्यवस्था की जा सकेगी। प्रशासन फोरमैन के लिए पास जारी करेगा ताकि मूंग की कटाई समय पर हो सके। जिले में सभी विकासखंडों में कृषि विभाग के ऑफिस में किसान अपने हार्वेस्टर के संचालक के नाम मोबाइल नंबर गांव का पता दर्ज करवा सकते हैं। इससे उनको वहां से लाने की व्यवस्था की जा सकेगी इसको लेकर अभी जिले में तैयारी चल रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/administration-to-call-foreman-to-run-300-harvesters-list-being-made-from-harvester-operators-127290052.html
No comments:
Post a Comment