Thursday, May 14, 2020

कल से कर सकेंगे फ्रूट बास्केट के ऑर्डर, 24 से 48 घंटे में डिलीवरी

कोरोना महामारी के बीच डोर टू डोर सब्जी और किराना सप्लाय के बाद फलों की घर पहुंच सेवा का पूरा सिस्टम भी नगर निगम ने तैयार कर लिया है। इस संबंध में गुरुवार रात नेहरू स्टेडियम में कलेक्टर और निगमायुक्त ने फल व्यापारियों से बात की। शनिवार से लोग अपने संबंधित किराना वालों को ऑर्डर लिखवा सकेंगे। निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया दो तरह की बास्केट उपलब्ध हो सकेगी। किराना वालों को सीधे फल व्यापारियों द्वारा माल उपलब्ध करवाया जाएगा। फल सैनिटाइज करने के बाद भेजेंगे।

100 रुपए वाला पैक

- एक तरबूज (3.5 से 4 किलो तक)
- एक खरबूज (1 से डेढ़ किलो तक)
250 रुपए वाला पैक
- 2 किलो आम, डेढ़ किलो मौसंबी,
- 1 पपीता (दो से ढाई किलो तक)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/from-tomorrow-you-can-order-fruit-basket-delivery-in-24-to-48-hours-127303033.html

No comments:

Post a Comment