Wednesday, May 20, 2020

22 साल में पहली बार अमरनाथ यात्रा पर जाने पर संशय, तीर्थ यात्री जरूरतमंद बेटियाें के विवाह में खर्च करेंगे यात्रा में जाने वाली राशि

22 साल में पहली बार इटारसी शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्य कोरोना संक्रमण के चलते इस बार अमरनाथ पहुंचकर दर्शन करने को लेकर असमंजस में हैं। मंडल के सदस्य भले अमरनाथ ना पहुंच पाए लेकिन अमरनाथ के बाबा बर्फानी का संदेश भूखे को अन्न, प्यासे को पानी को चरितार्थ करेंगे। समिति के सदस्य मनोज सारन ने बताया अमरनाथ यात्रा पर नियमित जाने वाले करीब 500 से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा खर्च को गरीब परिवारों में बेटी के विवाह में जल और भोजन की व्यवस्था करेंगे।

हर साल बाबा बर्फानी के दर्शन करने अमरनाथ जाते है 500 से ज्यादा तीर्थ यात्री

22 साल से लगातार कर रहे अमरनाथ की यात्रा
भारत भूषण लच्छु गांधी ने बताया 22 साल से लगातार अमरनाथ यात्रा पर जाते हैं। पहली यात्रा 1997 में 32 लोगों के जत्थे के साथ यात्रा शुरू की थी। इस बार 9 जुलाई को 400 लोगों का रिजर्वेशन है। यात्रा नहीं हुई तो भी समिति सदस्य बाबा बर्फानी के संदेश को जन- जन तक सेवा के माध्यम से पहुंचेंगे।

ऐसे बाबा बर्फानी के संदेश से समाज को देंगे लाभ
दिनेश शर्मा ने बताया डॉ. राजेश शर्मा हर साल 2 गरीब श्रद्धालुओं को निशुल्क यात्रा करवाते हैं। इसके 11 हजार रुपए से समिति ने सेवा कार्य के लिए संग्रह शुरू कर दिया है। प्रति श्रद्धालु 5100 रुपए इन संग्रह में सहयोग करेंगे। इससे गरीब परिवार की बेटियों की शादी में पानी और भोजन का सहयोग किया जाएगा।

इसलिए कम लग रही यात्रा की संभावना
ट्रेन शुरू होने की संभावना कम है। जम्मू से आर्मी के निर्देशन में एमएम स्टेडियम से 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा शुरू करते हैं, जहां सोशल डिस्टेंस का पालन संभव नहीं होगा। बर्फ और ठंड में संक्रमण की संभावना को देखते हुए शासन से भी यात्रा की अनुमति मिलने पर संशय है।

  • यात्रा में यह है खास
  • बोरतलाई से अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ के लिए छड़ी मुबारक यात्रा निकलती थी, अब यात्रा शंकराचार्य मंदिर श्रीनगर से निकलने लगी।
  • शहर के अमरनाथ यात्री ट्रेन से जम्मू तक इसके बाद बस से पहलगाम और फिर 18 किमी तक चंदनबाड़ी तक टैक्सी से जाने के बाद शेषनाग से पंचतरणी होते हुए पवित्र गुफा तक पैदल यात्रा कर दर्शन करते हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/itarsi/news/doubt-on-going-to-amarnath-yatra-for-the-first-time-in-22-years-pilgrims-will-spend-the-amount-of-money-going-on-the-yatra-in-marriage-of-needy-daughters-127324132.html

No comments:

Post a Comment