इंदौर से सतना जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन को दमोह निवासी कुछ मजदूरों ने चेन पुलिंग कर दमोह स्टेशन पर रोक लिया। ड्यूटी पर तैनात जीआरपी स्टॉफ ने भाग रहे यात्रियों को पकड़ लिया। बाद में सभी को जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें घर रवाना किया गया।
जीआरपी चौकी प्रभारी बृजेंद्र सिंह परिहार व आरक्षक मनीष शर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह 5 बजे वह स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी बीच इंदौर से सतना जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन दोनों प्लेटफार्म के बीच के ट्रैक पर रुक गई, जबकि गाड़ी को दमोह रूकने की परमिशन नहीं थी। कुछ देर बाद कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर दौड़ लगाते हुए दिखे। जिस पर उन्होंने यात्रियों को मौके पर जाकर पकड़ लिया। जिसमें 21 यात्रियों को पकड़कर स्टेशन लाकर सोशल डिस्टेंस में खड़ा किया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।
सुबह कोतवाली का स्टॉफ मौके पर पहुंचा और सभी से पूछताछ की गई। सभी लोग रेड जोन इंदौर से आने के कारण सबसे पहले जिला अस्पताल ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके बाद मजदूरों ने बताया कि वह दमोह के निवासी है। जब उन्हें पता चला कि ट्रेन दमोह में नहीं रुकेगी तो उन्होंने मजबूरी में चेन पुलिंग की। सभी यात्री दमोह के होने के कारण उनका नाम, पता नोट कर पुलिस ने उन्हें घर रवाना किया। गौरतलब है कि यह सभी यात्री चोरी छिपे उतरे थे, यदि बिना स्वास्थ्य परीक्षण के यह अपने घर पहुंच जाते तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/damoh/news/21-passengers-landed-at-damoh-station-after-pulling-a-chain-of-labor-special-train-grp-caught-got-screened-127312377.html
No comments:
Post a Comment