
शनिचर मोहल्ला में स्थित बिजली के खंभे पर लगे टाॅप बाक्स में शनिवार की दाेपहर तीन बजे अचानक आग लग गर्इ। इससे नगर के मेन मार्केट में अफरा तफरी मच गई। करीब अाधे घंटे तक स्पार्किंग हाेते रही। बिजली के केबल टूटकर गिर रहे थे। दुकानदाराें ने इसकी सूचना बिज़ली आॅफिस में फोन से दी। इस पर बिजली बंद कर दी। बिजली कंपनी के माैके पर पहुंचने तक काफी हद तक आग केबल जल चुके थे। टीम सुधार कार्य करने में जुटी हुई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-fire-on-the-top-box-on-the-electric-pole-070516-6235114.html
No comments:
Post a Comment