मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के अनुसार शनिवार को शासकीय महाराजा कॉलेज के स्टेडियम में संभाग स्तरीय वाॅलीबाॅल पुरुष प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें दमोह की टीम ने निवाड़ी को हराया। मौच के बाद समापन कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वाॅलीबाॅल फेडरेशन उपाध्यक्ष अशोक दीक्षित और डाॅ. आरएल वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मप्र वाॅलीबाॅल संघ के संरक्षक की मौजूदगी में प्रतियोगिता हुईं। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में महाराजा कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. डीपी शुक्ला अाैर डाॅ. जेएस परिहार मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि अशोक दीक्षित ने इस दौरान कहा कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। इससे छात्राें में खेल के प्रति रुचि पैदा होती है। दीक्षित ने यह भी आश्वासन दिया कि महाराजा कॉलेज द्वारा आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में हमारे मप्र शासन के उच्च शिक्षा मंत्री, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी को स्वयं आने का निमंत्रण दूंगा और प्रयास करूंगा कि वह यहां जरूर आएं। प्रतियोगिता को सफल बनाने अाैर मप्र वाॅलीबाॅल संघ के संरक्षक डाॅ. आरएल वर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि खिलाड़ियाें को खेल के साथ-साथ पढ़ाई भी करना चाहिए। इससे उनके जीवन में और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
इस कार्यक्रम के दौरान महाराजा कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी डाॅ. अरविंद महलोनियां, क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष केएल पटेल, क्रीड़ा प्रभारी महिला डाॅ. कल्पना वैश्य, क्रीड़ा प्रभारी पुरुष डाॅ. ओपी अरजरिया, वाॅलीबॉल आयोजन पुरुष प्रभारी डाॅ. बीएस परमार, डाॅ. अशोक असाटी सहित क्रीड़ा अधिकारी डाॅ. हेमंत यादव, हरिशचंद्र चाैरसिया और अपांयर के रूप में नुमान खान और सज्जाद खान मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन महाराजा कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी डाॅ. अरविंद महलोनियां द्वारा किया गया।
चयनित खिलाड़ी आॅल इंडिया यूनिवर्सिटी का करेंगे प्रतिनिधित्व: अब यहां से चयनित होने वाले खिलाड़ी 16 दिसंबर से नागपुर में होने वाली आल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में छत्रसाल विवि का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
मैच में शानदार कमेंट्री का आखोंदेखा हाल धीरज चौबे द्वारा किया गया। मैच निर्णायक के रूप में नुमान खान, सज्जाद खान, केके खरे, भारतभूषण सिंह, देवेंद्र राठौर मौजूद रहे। वहीं महाराजा काॅलेज स्टाफ के रूप अभिनय दुबे, ग्राउंडमैन शंकरलाल चैरसिया, महेंद्र रजक, संतोष वाल्मीकि उपस्थित रहे।
4 सेट में से 3 सेट में बढ़त बनाकर जीता फाइनल
आज उद्घाटन कार्यक्रम मां सरस्वती की पूजा अर्चन के पश्चात् खिलाड़ियों से परिचय के बाद खेल शुरू किया गया। शनिवार को आयोजित फाइनल मैच निवाड़ी और दमोह के मध्य खेला गया। इसमें दमोह ने शुरुआत से ही लीड बनाकर रखी अाैर पहले राउंड से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इसमें दमोह की टीम ने निवाड़ी की टीम को 25-22, 18-25, 25-21, 25-16 के अंतर से चार सेट में से 3 सेट में विजय प्राप्त की और फाइनल मैच में अपना कब्जा किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-in-the-volleyball-competition-damoh-won-the-final-by-defeating-niwari-in-three-sets-090510-6124190.html
No comments:
Post a Comment