
बीना| राज्यरानी एक्सप्रेस से सास के साथ भोपाल जा रही बहू स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उतर कर भाग गई। वहां तलाश करने पर जब नहीं मिली तो सास ने जीआरपी में बहू की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। जीआरपी ने बताया कि राज्यरानी एक्सप्रेस के जनरल कोच में बैठ कर सास-बहू दमोह से भोपाल की यात्रा कर रही थी। तभी स्थानीय स्टेशन पर ट्रेन आने के बाद 23 वर्षीय बहू जनरल कोच से उतर कर भाग गई। जब बहू नहीं मिली तो सास ने जीआरपी में बहू की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/sagar/news/mp-news-mother-in-law-was-going-by-train-to-bhopal-bahu-disappeared-after-landing-at-bina-station-065233-6226823.html
No comments:
Post a Comment