Tuesday, December 3, 2019

नहर रिसने से खेत में भर गया पानी, युवक ने ईई को जड़ दिया मुक्का

सागर .खेत में पानी भरने से नाराज एक युवक ने सिंचाई विभाग के ईई को मुक्का जड़ दिया। मंगलवार दोपहर भैंसवाही गांव निवासी मोहनसिंह लोधी अपने साथी रामबाबू लोधी के साथ कलेक्टोरेट स्थित सिंचाई विभाग के दफ्तर पहुंचा। वह अपने रिश्तेदार गंर्धवसिंह लोधी की जमीन में सूरजपुरा जलाशय की नहर का पानी भरने के मामले में ईई पीएन तिवारी से मिलने गया था। बताया जाता है कि मोहनसिंह ने अचानक ईई तिवारी को गालियां देना शुरू कर दी।

इसके बाद दोनों में झूमा-झटकी हो गई। उसने तिवारी को चेहरे पर मुक्का जड़ दिया। इसके बाद बाकी स्टाफ ने मोहनसिंह को पकड़कर धुन दिया। बाद में उसे गोपालगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवक का कहना है कि कर्मचारियों ने मेरे 40 हजार रु. और मोबाइल फोन भी छीन लिया।

तीन साल से नहीं ले पा रहे फसल
किसान गंधर्वसिंह का कहना है कि हम लोग 10 किसान हैं, जिनके खेतों में तीन साल से नहर का पानी पूरे साल भरा रहता है। कलेक्टर से लेकर सीएम हेल्पलाइन, 181 आदि पर शिकायत कर रहे हैं लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही। तीन साल से खेतों से फसल नहीं ले पा रहे हैं। किसान गजराजसिंह, कन्हैयालाल, प्रहलादसिंह, आदि का कहना है कि सिंचाई विभाग ने इस नहर का निर्माण घटिया तरीके से कराया। दो साल पहले तक नहर कच्ची थी, इसलिए रिसाव की समस्या को झेलते रहे। एक साल पहले जब नहर पक्की की गई तब भी पानी खेतों में आता रहा। खेतों में स्थाई रूप से पानी भरा रहता है।

मैं शांति से बात कर रहा था, उसने हमला किया
मैंने मोहनसिंह से शांतिपूर्वक तरीके से बातचीत की लेकिन उसने मुझे मार दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने आकर बीच-बचाव किया। मैं मानता हूं कि नहर के निर्माण में गड़बड़ी हुई है तो उसे दुरुस्त किया जाना चाहिए।- पीएन तिवारी, ईई, सिंचाई विभाग, सागर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Water filled the field due to canal leak, youth punched EE


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/water-filled-the-field-due-to-canal-leak-youth-punched-ee-126200248.html

No comments:

Post a Comment