Sunday, December 8, 2019

गायत्री परिवार ने मनाई गीता जयंती, स्वाध्याय का महत्व बताया

बैतूल| गायत्री परिवार के तत्वावधान में वैष्णवी नगर गायत्री ज्ञान मंदिर में गीता जयंती मनाई। इस अवसर पर पंडित रामसूरत मिश्रा ने गीता में बताए कर्म के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि कर्म को ही इस ग्रंथ में सबसे जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि हमें महान ग्रंथ गीता का स्वाध्याय नियमित करना चाहिए। रविशंकर पारखे ने गीता स्वाध्याय मंडल बनाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर पीआर कोसे, रामरतन कावड़े, जीआर सराटकर, रामजी पाटिल, केएल हारले, झनकलाल खपरिए, टुकड़या पवार समेत स्थानीय परिजन मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-gayatri-family-celebrated-geeta-jayanti-told-the-importance-of-swadhyaya-074051-6133463.html

No comments:

Post a Comment