Sunday, December 8, 2019

रहवासियों ने नाले-नालियों को बनाया कचरा घर पानी की निकासी नहीं होने से पनप रहे हैं मच्छर

स्वयं की गलती के कारण बन रहे हालत, बदबू के कारण परेशान लाेग

भास्कर संवाददाता | बेगमगंज



नगरीय क्षेत्र में लोग अपने फायदे के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार बने रहते हैं। रामनगर श्यामनगर मोहल्ले का गंदा पानी जिस नाले से गुजरता है, उसमें रहवासियों द्वारा अपना घरों का कचरा डाला जा रहा है।

इसके कारण नाले की पानी निकासी अवरूद्ध होने लगी है। जबकि नगर पालिका का कचरा वाहन के कर्मचारी घर-घर से कचरा उठा रहे हैं, बावजूद इसके रहवासियों की लापरवाही अन्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। नपा कर्मी कई बार नाले की सफाई कई बार कर चुके है। बावजूद लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। इस तरह पानी रूकने के कारण मच्छरों की संख्या तो बढ़ ही रही है साथ ही गंदगी एकत्रित होने से बदबू भी फैल रही है। जिसके कारण यहां से निकलना मुश्किल हो रहा है। नगर पालिका द्वारा जिस उद्देश्य से उक्त नाले का निर्माण करवाया है उसे कुछ स्वार्थी लोग पूरा नहीं होने देना चाहते है यही कारण है कि रहवासी क्षेत्र में उक्त नाले में पन्नी, पाउच व अन्य कचरा डालने से बाज नहीं आ रहे है जिसके चलते नाला अपने मूल स्वरूप को छोड़कर मिट्टी पन्नी से भर रहा है। एक वर्ष पूर्व पलहड़ी में लोगों ने पानी निकासी के नालों पर अतिक्रमण कर वहीं पर घरों का कचरा डालकर उसके मार्ग को अवरूद्ध कर दिया था। जिससे बारिश में घरों में गंदगी घुस गई थी। यदि समय रहते पानी के बहाव को चालू नहीं किया गया, परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-residents-made-sewers-mosquitoes-flourish-due-to-lack-of-drainage-074010-6133287.html

No comments:

Post a Comment