Tuesday, December 3, 2019

बैंक अफसर ने की पत्नी की हत्या, पास में रख दिया सांप

इंदौर .संचार नगर एक्सटेंशन में रहने वाली महिला की मौत का खुलासा हो चुका है। उसकी हत्या पति ने तकिए से मुंह दबाकर की है। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने एक महीने पहले प्लानिंग की और फिर राजस्थान से कोबरा लाकर पत्नी के पास रखा, ताकि बता सके कि सांप काटने से मौत हुई है। कनाड़िया थाना क्षेत्र में शिवानी पटेरिया की हत्या पति और बैंक अफसर अमितेष पटेरिया ने की।

पुलिस और परिजन को गुमराह करने के लिए वह रविवार को पत्नी का शव और एक मरा हुआ कोबरा लेकर एमवायएच पहुंचा था। पुलिस ने अमितेष को दो दिन से हिरासत में ले रखा था। अफसरों का कहना है कि अमितेष ने अपना गुनाह कबूल लिया है। बताया कि पत्नी की हत्या के लिए वह कई दिनों से प्लानिंग कर रहा था।

राजस्थान के अलवर से कोबरा सांप लाया, पिता और बच्चों को प्लानिंग कर बाहर भेजा

इसी बीच उसने पत्नी की सांप से कटवाकर हत्या करवाने की योजना बनाई। वह राजस्थान के अलवर इलाके से कोबरा सांप लाया था, ताकि पुलिस और परिजन गुमराह हो जाएं। उसने रविवार को प्लानिंग के तहत अपने पिता और बच्चों को घूमने के लिए बाहर भेज दिया। फिर सो रही पत्नी का तकिए से मुंह दबाकर मार डाला, ताकि गला घोंटने की बात सामने नहीं आए। उसके बाद मरा हुआ सांप पास में रख दिया। हाथ पर काटने जैसे निशान बनाए, जिससे पुलिस उस पर यकीन कर ले। उधर, एक और बात पता चली है कि आरोपी ने पहले पत्नी का मुंह तकिए से दबाया। फिर सांप का चिमटे से मुंह पकड़कर पत्नी के हाथ पर कटवा दिया। शिवानी की हत्या में अमितेष पटेरिया की बहन के भी शामिल होने की बात सामने आई है।

सहकर्मी से चल रहा था अफेयर,गर्लफ्रेंड के लिए की हत्या
पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि अमितेष अपनी पत्नी शिवानी से पिछले 7 साल से बन नहीं रही थी। इसकी वजह यह है कि उसका दिल्ली में ही बैंक में काम करने वाली युवती से अफेयर चल रहा था। इसलिए वह शिवानी को रास्ते से हटाने के बारे में सोच रहा था। इससे पहले भी चार बार उसने शिवानी की हत्या की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हो सका था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bank officer murdered his wife, snake kept nearby


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/bank-officer-murdered-his-wife-snake-kept-nearby-126200282.html

No comments:

Post a Comment