Thursday, December 19, 2019

फरार चल रहे तीन स्थायी वारंटी पुलिस ने दबोचे

बदरवास| बदरवास थाना पुलिस ने कईं सालों से फरार चल रहे तीन स्थायी वारंटियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि मुखबिर से सूचना मिली कि 5 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी क्षेत्र में घूम रहे हैं। तभी मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर आरोपी भूरा (24) पुत्र प्रकाश केवट निवासी सरूर थाना बदरवास को को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 4 साल से फरार स्थायी वारंटी समरथ (32) पुत्र जानी आदिवासी निवासी ग्राम ईश्वरी व एक अन्य मामले में 2 वर्ष से फरार स्थायीवारंटी मनीराम पुत्र दुर्जन सिंह यादव निवासी ग्राम बकासपुर को बदरवास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/shivpuri/news/mp-news-police-arrested-three-permanent-warranties-running-away-072514-6219590.html

No comments:

Post a Comment