जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा ने बताया कि रात 9 बजे तक नामों की घोषणा नहीं हुई। संभवत: मंगलवार को घोषणा हो सकती है। मालूम हो कि हरदा से इस बार जिलाध्यक्ष के दावेदारी में तीन लोगों के नाम प्रमुखता से हैं। इनमें वर्तमान जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा खुद भी दोबारा दावेदारी में हैं। इनके अलावा जिला उपाध्यक्ष एवं विधायक कमल पटेल के नजदीक माने जाने वाले प्रदीप गौर का भी नाम रायशुमारी में सामने आया। टिमरनी से विजय सिंह सावनेर का भी नाम भी चर्चा में रहा। ज्यादातर लोग उम्र का बंधन हटने से मीणा की दोबारा ताजपोशी की चर्चा कर रहे हैं। इसकी वजह बीते नपा, विधानसभा व लोकसभा चुनावों में पार्टी के प्रत्याशियों को लगातार जीत मिलना बताया जाता है। वहीं कुछ लोग बदलाव के पक्षधर हैं, जिन्होंने रायशुमारी के दौरान फार्मेट में अपनी पसंद के क्रम में भरकर दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-bjp-district-president39s-name-can-be-announced-today-kayas-continues-084153-6085315.html
No comments:
Post a Comment