
रानीपुर| चोपना क्षेत्र के पहाड़पुर स्कूल में शुक्रवार काे विधायक ब्रह्मा भलावी ने अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किया। इस दाैरान उनके साथ घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मेहतो, शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरेंद्र कुमार मिश्रा व शाहपुर एसडीएम कुमार शानू कुमार देवरिया, घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत सीईओ दानिश अहमद खान मुख्य रूप से उपस्थित थे। विधायक क्षेत्र में घूमे। ग्रामीणाें ने गांधी ग्राम में खदान खोलने की मांग की। इस पर विधायक ब्रह्मा भलावी ने कहा कि गांधीग्राम में यदि खदान खुलती है, तो इसका सीधा फायदा यहां के ग्रामीणों को मिलेगा। उन्हें रोजगार मिलेगा व चोपना क्षेत्र के किसानों से विस्तार पूर्वक परिचर्चा भी की गई। उन्हाेंने कहा कि मक्का की फसल बर्बाद हाेने पर मिलने वाली मुआवजा राशि शीघ्र ही किसानों के खाते में डाली जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-bhoomipujan-performed-in-additional-room-in-paharpur-school-090234-6126282.html
No comments:
Post a Comment