
छतरपुर | भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देश भर में तरह-तरह की भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। इस अधिनियम के अनुसार अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में रहने वाले वहां के अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसियों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है लेकिन कुछ तत्व भ्रम फैलाकर इसको मुस्लिमों के खिलाफ बता रहे हैं। जबकि यह बिल कहीं से किसी भी तरह से भारत में रहने वाले नागरिकों के खिलाफ नहीं हैं। न ही किसी नागरिक की नागरिकता के संबंध में कोई निर्णय करता है।
इस अधिनियम के बारे लोगों को सही जानकारी देने के लिए उनके द्वारा जागरुकता रैली निकाली जाएगी। वर्तमान समय में जिले में धारा 144 लागू है। प्रशासन द्वारा अनुमति मिलने पर यह जागरुकता रैली आयोजित की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-awareness-rally-will-come-out-of-correct-information-of-citizenship-amendment-law-065654-6224169.html
No comments:
Post a Comment