भास्कर संवाददाता | हरदा
बच्चों को गुड टच - बेड टच की जानकारी होनी चाहिए। इससे अच्छे-बुरे की पहचान हो सके। सहन करने की बजाय छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, ताकि असामाजिक तत्वों को सबक मिले। इसके लिए छात्राओं को घर-परिवार से सीख मिलनी चाहिए।
यह बातें सामाजिक कार्यकर्ता सुष्मिता चौहान ने मंगलवार को बाल संरक्षण के तहत निजी स्कूल में हुई कार्यशाला में कही। चौहान ने कहा छात्राएं अश्लील हरकतें करने पर ई-पाक्सों बॉक्स में शिकायत करें। उन्होंने विद्यार्थियों को बेड टच पर तत्काल विरोध करने और इसकी शिकायत शिक्षक को करने की समझाइश दी। वीणा त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों को चाइल्ड लाइन के ट्रोल फ्री नंबर 1098 पर कॉल कर शिकायत करने को कहा। इस दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी संजय त्रिपाठी, आशीष विश्वकर्मा सहित अन्य स्कूल स्टॉफ व विद्यार्थी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-students-should-raise-their-voice-against-molestation-chauhan-084214-6092416.html
No comments:
Post a Comment