पंडित विवेक दीक्षित ने बताया कि ग्रहण से प्रकृति पर ही फर्क नहीं पड़ता बल्कि मानव जाति पर भी प्रभाव पड़ता है। सूर्य और चंद्रग्रहण का अलग-अलग राशियों पर अलग प्रभाव पड़ता है।
जानिए...कौन सा ग्रहण कब लगेगा और कहां-कहां दिखेगा, कितने समय तक रहेगा प्रभाव
पहला ग्रहण : साल 2020 यानी नए साल का पहला ग्रहण 10 जनवरी को होगा। यह चंद्रग्रहण होगा और 10 जनवरी की रात में 10 बजकर 37 मिनट से शुरू होकर 11 जनवरी को 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। भारत, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और आस्ट्रेलिया में दिखेगा।
दूसरा ग्रहण : साल का दूसरा ग्रहण भी चंद्रग्रहण होगा। यह ग्रहण 5 जून को लगेगा। चंद्रग्रहण 5 जून की मध्य रात्रि को 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और 6 जून को 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 19 मिनट है। चंद्रग्रहण भारत, यूरोप, अफ्रीका,एशिया और आस्ट्रेलिया में दिखेगा।
तीसरा ग्रहण : साल का तीसरा ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण चंद्रग्रहण के कुछ दिन बाद 21 जून को लगेगा। सूर्यग्रहण 21 जून की सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 15 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। ग्रहण की अवधि 5 घंटे 48 मिनट है। इस ग्रहण को भारत, दक्षिण पूर्व यूरोप और एशिया में देखा जाएगा।
चौथा ग्रहण: साल का चौथा ग्रहण चंद्रग्रहण होगा। ग्रहण 5 जुलाई को लगेगा। चंद्रग्रहण 5 जुलाई की सुबह को 08 बजकर 37 मिनट से शुरू होगा और 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण की अवधि 2 घंटे 45 मिनट है। हालांकि चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।
पांचवां ग्रहण : साल का पांचवां चंद्रग्रहण 30 नवंबर को लगेगा। यह ग्रहण दोपहर को 13 बजकर 02 मिनट से शुरू होगा और शाम 17 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 21 मिनट है। इसको भारत, अमेरिका, प्रशांत महासागर, एशिया और आस्ट्रेलिया में देखा जाएगा।
छठा ग्रहण : साल 2020 का छठा और अंतिम ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण 14 दिसंबर की शाम को 19 बजकर 03 मिनट से शुरू होगा और 15 दिसंबर को 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 19 मिनट है। यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-there-will-be-six-eclipses-in-the-new-year-the-first-on-january-10-070233-6234727.html
No comments:
Post a Comment