Saturday, December 7, 2019

रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों पर 108 कंबल बांटेगी जैन मिलन शाखा

दमोह। भारतीय जैन मिलन दमोह की शाखा जैन मिलन नगर प्रमुख की मासिक बैठक भगवान महावीर स्वामी की प्रार्थना के मंगलाचरण व वीर राकेश जैन पलंदी की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में कड़कती ठंड से राहत पहुंचाने जरूरतमंद लोगांे को गर्म कंबल व नशा मुक्ति की शपथ दिलाने का निर्णय हुआ। महेंद्र, दिलेश चौधरी, सचिंद्र जैन, राजकुमार ने बताया कि जैन मुनियों के नाम के साथ 108 शुभांक लिखा जाता है, जो परिग्रह पाप व कर्म बंध के त्याग का प्रतीक है। अतः जैन मिलन प्रमुख्य द्वारा कम से कम 108 कंबल वितरण किए जाने का निर्णय लिया गया। प्रमोद, अशोक, आलोक पलंदी, महेंद्र, अवध जैन ने अलग-अलग स्थानों पर श्रृंखलाबद्ध कंबल वितरित करने की योजना बनाई। संजय सराफ, विकल्प, मुकेश जैन, दिनेश, जवाहर, मनीष ने अपने अन्य साथियों सहित स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों पर रात्रि में सोते ठिठुरते लोगों को कंबल देने व ओढ़ाने की बात कही। शाखा अध्यक्ष राकेश जैन ने संस्था व समाज के जागरूक व्यक्तियों से इस कंबल वितरण अभियान में जैन मिलन के साथ जुड़ने का आह्वान किया। प्रथम लघु चरण 8 दिसंबर को बाहर से पधार रहे क्षेत्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों के सानिध्य में संपन्न करने की स्वीकृति क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेंद्र जैन ने दी है। आभार राजकुमार ने माना। अंत में दिवंगतों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जैन संत आचार्य विद्यानंद व जंगल वाले बाबा चिन्मय सागर महाराज को याद किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Damoh News - mp news jain milan branch will distribute 108 blankets at places like railway station bus stand etc


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-jain-milan-branch-will-distribute-108-blankets-at-places-like-railway-station-bus-stand-etc-090520-6124179.html

No comments:

Post a Comment