Sunday, November 17, 2019

ध्वजारोह और भूमिपूजन के मौके पर होगा 5 कुण्डीय गायत्री यज्ञ

22 दिसम्बर से शुरू होने वाले गायत्री परिवार के 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों के लिए रविवार को गायत्री मंदिर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें यज्ञस्थल पर भूमिपूजन और ध्वजारोहण कार्यक्रम निर्धारित किया गया।

आगामी 6 दिसम्बर को शांति कुंज हरिद्वार से केन्द्रीय प्रतिनिधि पं. श्याम बिहारी दुबे के सानिध्य में भूमिपूजन कार्यक्रम होगा। इस मौके पर 5 कुण्डीय गायत्री यज्ञ भी यज्ञ स्थल के लिए चयनित जमीन पर होगा। गोष्ठी में मौजूद गायत्री परिवार के परिजनों ने बताया कि यज्ञ स्थल राजमाता चौराह पर सेवानिवृत पटवारी राजेन्द्र सिंह रघुवंशी सेजी की जमीन पर होगा। बैठक में भूमिपूजन कार्यक्रम के अलावा प्रचार-प्रसार से लेकर 22 दिसम्बर को यज्ञ की शुरूआत में निकलने वाली कलश यात्रा को लेकर भी चर्चा की गई।

गोष्ठी में प्रमुख रूप से प्रमुख ट्रस्टी रेखा तायड़े, उमा दुबे, अशोक शर्मा सेवानिवृत सीएमओ, केके शर्मा, एडवोकेट चंद्रशेखर साहू, अमर सिंह रघुवंशी, बालचंद नरवरिया, धर्मेन्द्र रघुवंशी, विपिन शर्मा, अजय रघुवंशी, राहुल पंडा आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-there-will-be-5-kundya-gayatri-yajna-on-the-occasion-of-flag-hoisting-and-bhumi-pujan-063101-5966899.html

No comments:

Post a Comment