Monday, November 25, 2019

पॉलीटेक्निक के पूर्व छात्रों का कार्यक्रम 27 दिसंबर से

सारनी | शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बैतूल के पूर्व छात्रसंघ के पदाधिकारियों की एक बैठक रविवार को पूर्व छात्र संघ कार्यालय बैतूल में हुई। बैठक में पुनर्नवा-2 के कार्यक्रम आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रकाश चौधरी एवं विवेक कोसे ने की। उक्त कार्यक्रम 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व छात्र एवं उनके परिवार के सदस्य अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो इस पर चर्चा की गई। सुनील सरियाम ने बताया पूरे भारत मे शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बैतूल के पूर्व छात्र संघ के 16 चैप्टर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया बैतूल जिले में पूर्व छात्रों का संघ के सहयोग से ऑटो एंबुलेंस का संचालन किया जाता है। बैठक में प्रकाश चौधरी, राकेश चौकीकर, विवेक कोसे, सुनील सरेयाम, राकेश चौकीकर, धर्मेंद्र दुधुंभी, अमित दीवान,कौशल सोनी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-polytechnic-alumni-program-from-december-27-063648-6028213.html

No comments:

Post a Comment