Monday, November 18, 2019

रघुवंशी समाज का प्रतिभा सम्मान 22 दिसंबर को

अशोकनगर| रघुवंशी समाज 22 दिसम्बर को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करेगा। इसमें बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले सहित अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

रघुवंशी युवा संघ अध्यक्ष राजकुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि रघुवंशी समाज प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रघुवंशी कोलारस विधायक होंगे। रघुवंशी धर्मशाला पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिन छात्र-छात्राओं ने कक्षा 10वीं व 12वीं स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में 80% से अधिक प्राप्त किए हो व खेलकूद साहित्यिक या सांस्कृतिक या अन्य किसी गतिविधियों में विशेष उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की हो, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर चयनित हुए सभी का सम्मान किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-pratibha-samman-of-raghuvanshi-society-on-22-december-063541-5974513.html

No comments:

Post a Comment