प्रतियोगिता में तारा सदन, ब्लू चिप पब्लिक स्कूल, संस्कार अकैडमी, लायंस पब्लिक स्कूल शामिल हुए। जूरी मंडल सदस्य डॉ.अर्चना प्रसाद ने कहा साइंस कांग्रेस के आयोजन का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक प्रतिभा का विकास कर शोध के लिए प्रेरित करना है। बचपन में मौलिक व रचनात्मक सोच प्रचुर मात्रा रहती है जिसका उपयोग वैज्ञानिक आधार पर स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संभव है। ब्रेक थ्रू साइंस सोसाइटी के राज्य सचिव विकास बंसल ने एक अच्छी विज्ञान मॉडल बनाने के लिए आवश्यक टिप्स देकर प्रतिभागियों को मार्गदर्शन िदया। प्रतियोगिता में जूनियर समूह में प्रियंका राय, रिनी सिंघई, अर्थ जैन तथा शुभ जैन, सीनियर समूह अंजली रघुवंशी, सिमरन भार्गव, रोशनी यादव, ईशा रघुवंशी, ईशा प्रभा रघुवंशी, खुशी सुमन शामिल हैं। निर्णायक मंडल में विकास बसंल, अनिल धकाते, प्रिया मनोरिया, डाॅ.अर्चना प्रसाद सम्मिलित रहे।
अपने मॉडल की जानकारी देते विद्यार्थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-students-made-17-models-5-were-elected-at-state-level-063533-5974508.html
No comments:
Post a Comment