नये साल की शुरूआत के साथ मौसम में ठण्डक का अहसास कुछ कम हो गया है। इसकी वजह यह है कि पश्चिमी राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ का यह असर पूर्वी मध्य प्रदेश तक देखने मिल रहा है।
जबलपुर में बीते दो दिनों से सर्दी से कुछ राहत है। अभी तीखी और दिन के वक्त कँपा देने वाली ठण्ड से थोड़ी सी मुक्ति सी मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में यह बदलाव आने वाले 3 दिनों तक रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का यह असर जैसे ही कम होगा तो आगे तेजी से मौसम में बदलाव दर्ज होगा।
शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से अधिक दर्ज किये गये। अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा, तो न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। इस तरह दोनों ही तापमान दर्शा रहे हैं कि मौसम में अभी कम से कम सर्दी से थोड़ी सी राहत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/the-effect-of-western-disturbance-snowfall-in-the-mountainous-areas-will-be-felt-as-soon-as-the-clouds-are-sorted-128081561.html
No comments:
Post a Comment