Thursday, January 7, 2021

उत्तरी हवाएं नहीं आने से दिन का तापमान 28 डिग्री पर, यह सामान्य से 2 अधिक

गुरुवार की सुबह कोहरे के बीच हुई। 8 बजे तक कोहरा छाया रहा। धीमी गति से हवा चलने से रात से लेकर सुबह तक ठंड महसूस हुई। उत्तर भारत से सर्द हवाएं नहीं आने से ठंड नदारद है। दोपहर में धूप भी तेज महसूस होने लगी। वहीं दिन और रात के तापमान में इजाफा हुआ।

मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री था जो बुधवार को 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान बुधवार को 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था जो गुरुवार को बढ़कर 28 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Day temperatures at 28 degrees due to no northern winds, 2 more than normal


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/day-temperatures-at-28-degrees-due-to-no-northern-winds-2-more-than-normal-128099941.html

No comments:

Post a Comment