जिले में मंगलवार को 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ अब जिले में कोरोना से पॉजिटिव लोगों की संख्या 1720 हो चुकी है। मंगलवार को 152 सैंपल की रिपोर्ट आई। इनमें 3 पॉजिटिव थे। जिले में अब 63 मरीज उपचार करवा रहे हैं। इसमें जिले के अंदर 51 तथा बाहर इलाज कराने वाले 12 हैं।
जिले में 22 मरीजों की अभी तक माैत हो चुकी है। मंगलवार को कुल 4 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 1635 है। जिले में अब तक 49,224 सैंपल लिए गए। इसमें मंगलवार काे 231 सैंपल लिए। अब तक 48636 के सैंपल के परिणाम आ चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/3-corona-positive-patients-found-in-district-figure-reached-1720-128093446.html
No comments:
Post a Comment