घर में चोरी के इरादे से घुसे तीन बदमाशों ने दो दीवारों में सेंध मारकर प्रवेश कर लिया लेकिन परिवार के सदस्यों की नींद खुलने पर वह भागने लगे। इस दौरान बदमाशों व परिजनों में करीब 10 मिनट तक संघर्ष भी चला। इसमें बदमाशों ने ईंट से हमला कर तीन सदस्यों को घायल कर दिया। पुलिस को सूचना देने के बाद भी बदमाश भागने में सफल हो गए। हालांकि सदस्यों ने तीनों बदमाश के चेहरे देख लिए है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
मंगलवार रात 1 बजे नगर के विष्णु प्रसाद मंगल के घर में तीन बदमाशों ने दो दीवालो में सेंध लगाकर जाली वाले गेट का नकूचा तोड़कर किचन में प्रवेश किया। किचन से विष्णु प्रसाद मंगल के कमरे में घुसने के लिए बदमाशों ने चैनल गेट को खोला तो विष्णु प्रसाद की नींद खुल गई। सामने दो बदमाश दिखाई देने पर जोर से चिल्लाए। इससे परिवार के सभी सदस्य जाग गए। बदमाशों ने घर से बाहर भागने के लिए घर के आखिरी दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन वह नहीं खुला। छोटे बेटे निखिल ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। इस पर एक बदमाश ने चाकू से डराया। निखिल ने डंडा उठाया और बदमाश की ओर दौड़ा। दूसरे बदमाश ने दीवाल की ईंट निखिल को फेंक कर मारी जो निखिल की माता सुनीला मंगल के सीने में लगी। दूसरे बदमाश ने निखिल को ईंट मारी। निखिल अंदर की ओर भागा। उसने जाली का गेट बंद किया। बदमाश ने एक ईंट और मारी जो गेट बंद करते समय निखिल की उंगलियों में लगी। एक ईंट निखिल की भाभी के पैर में लगी।
लड़ाई के दौरान छोटी बहू ने पुलिस को कर दी सूचना
परिवार व बदमाश की लड़ाई के दौरान छोटी बहू ने आगे का दरवाजा खोल हाईवे पर गश्त कर रहे पुलिस वालों को जानकारी दी। डॉयल 100 के आरक्षक अमित शिंदे, चालक रंजीत व गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल राजकुमार अवस्थी, आरक्षक मलखानसिंह बदमाशों के पीछे दौड़े। आरक्षक अमित शिंदे ने घर के पीछे से निकलकर भाग रहा बदमाश नाली कूद रहा था। आरक्षक अमित ने उसके पैर को पकड़ा। बदमाश ने जोर से झटका मारा। इससे आरक्षक नाली में गिरा। बदमाश छूट कर खेतों से होते हुए श्मशान की ओर निकल गए। पुलिस ने सभी ओर बदमाशों को तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह एसआई शंकरसिंह मुजाल्दा ने घटनास्थल का दौरा किया लेेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। बदमाश रास्ते में पिराना छोड़ कर गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/the-crooks-entered-the-house-for-robbery-three-members-were-injured-after-being-hit-by-a-brick-128096962.html
No comments:
Post a Comment