यूके से आए दोनों यात्रियों की दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनमें नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए सैंपल 28 दिसंबर को दिल्ली भेजे गए थे, लेकिन अब तक रिपोर्ट ही नहीं आई। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों में बीमारी के लक्षण नहीं थे।
फिर भी नया स्ट्रेन पता लगाने के लिए एक मरीज को सुपर स्पेशिएलिटी काेविड अस्पताल में तो दूसरे को होम आइसोलेशन में रखा है। जब तक रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती, तब तक डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। संभवत: बुधवार तक नए स्ट्रेन की जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। इधर, मंगलवार को शहर में कोरोना के 191 नए संक्रमित मिले। एक ही दिन में तीन मरीजों की मौत भी हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/second-report-of-both-travelers-returning-to-indore-from-uk-is-positive-report-of-new-strain-is-yet-to-come-128091927.html
No comments:
Post a Comment