Wednesday, January 6, 2021

महिला सीनियर वर्ग कयाक स्पर्धा में मप्र की शिखा, जूनियर पुरुष में सुमन, कैनो सीनियर वर्ग में जाह्नवी रहे पहले स्थान पर

नर्मदा के सहस्रधारा ट्रैक पर 8वीं कैनो सलालम नेशनल चैंपियनशिप के दूसरे दिन कैनो व कयाक के 3 एकल इवेंट हुए। इसमें मप्र व मप्र एकेडमी के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण व 3 रजत पदक जीते। बुधवार को पहले के (कयाक) 1 महिला सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में मप्र की शिखा चौहान प्रथम, मप्र एकेडमी की जाह्नवी श्रीवास्तव द्वितीय व दिल्ली की निधि तृतीय रही। के (कयाक) 1 जूनियर पुरुष वर्ग में मप्र की ओर से सुमन राठौड़ पहले, मप्र एकेडमी के अमित विश्वकर्मा दूसरे व आंध्रप्रदेश के कामले तीसरे स्थान पर रहे। सी (कैनो) 1 महिला सीनियर में भी मप्र एकेडमी की जाह्नवी श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर मप्र की आहना यादव व तीसरे स्थान पर कर्नाटक की ऐश्वर्या रही। कोच कुलदीप कीर के अनुसार गुरुवार को स्पर्धा के आखिरी दिन सी1 जूनियर बालक, सी1 जूनियर बालिका, के1 जूनियर बालिका के साथ सारे ग्रुप के टीम इवेंट होंगे। चैंपियनशिप को देखने के लिए नगर के लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार को 50 से ज्यादा लोग व पर्यटक सहस्रधारा स्थल पहुंचे और पानी में खेल के रोमांच को देखा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shikha of MP in women's senior category Kayak event, Suman in junior men's, Jahnavi in first place in Cano Senior category


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/shikha-of-mp-in-womens-senior-category-kayak-event-suman-in-junior-mens-jahnavi-in-first-place-in-cano-senior-category-128096946.html

No comments:

Post a Comment