Wednesday, January 6, 2021

10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

छोला मंदिर इलाके में मंगलवार रात 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

कल्याण नगर, भानपुर निवासी अजहरउद्दीन खान मजदूरी करते हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी सोनिया खान 10वीं की छात्रा थी। मंगलवार की रात करीब 10 बजे उसने घर की सीढ़ियों की रेलिंग से लटककर फांसी लगा ली थी।

परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॅाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनिया के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों ने भी फांसी लगाने के के पीछे कोई ठोस कारण पुलिस को नहीं बताया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/10th-student-commits-suicide-by-hanging-128096934.html

No comments:

Post a Comment