Saturday, January 9, 2021

सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में... निराले दूल्हे में मतवाले दूल्हे में...

सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में... निराले दूल्हे में मतवाले दूल्हे में...,मीठे रस से भरियो री राधा रानी लागे महारानी लागे म्हने खारो खारो जमुना जी को पानी लागे...,तू तो काली ने कल्याणी रे मां...,सोनल गरबोसीरे अम्बे मां चालो धीरे धीरे...सहित भगवान शिव के अन्य भजनों व गरबा पर महिलाएं झूम उठीं।
मौका था त्रिवेणी तट पर 67वें महारुद्र यज्ञ के दौरान महिला मंडल द्वारा संगीतमय भजन संध्या का। ताराबेन सोनी ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजन संध्या में राखी व्यास, आशारानी उपाध्याय, माया सोनी, जया सोमानी, आशा शर्मा, पुष्पा मजावदिया, गीता शर्मा, निर्मला सोनी, रजनी व्यास, लीला पोरवाल, किरण कड़ेल, संगीता गोयल, मीना सोनी, हीरा सोनी सहित यजमान परिवार की महिलाओं ने भावविभोर होकर भक्ति भाव से गरबा रास किया।

हवन कुंड में आहुतियां दे रहे - 67वें महारुद्र यज्ञ में यजमान वीना कुंदन सोनी ने यज्ञाचार्य पंडित दुर्गाशंकर ओझा व 21 भूदेवों के सान्निध्य में पूजन कर यज्ञ हवन कुंड में आहुतियां दी जा रही हैं। शाम को यज्ञनारायण भगवान की महाआरती के बाद यज्ञशाला की परिक्रमा की गई। समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, लालचंद टांक, हरसहाय शर्मा, गोपाल घुघंरूवाल, नवनीत सोनी सहित श्रद्धालु-जन शामिल हुए।

निराश्रितों को करवाया भोजन- श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट अन्नक्षेत्र में शनिवार को सनातन धर्मसभा व महारुद्र यज्ञ समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य ने पत्नी भंवरदेवी मौर्य की स्मृति में बड़ी संख्या में उपस्थित जरुरतमंदों को भोजन कराया। इसके पहले उन्होंने ब्रह्मलीन संतश्री रामचंद्र जी डोंगरे महाराज व जलाधारी का पूजन, महाआरती कर भोग लगाया। इस दौरान ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी व श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhole Baba be adorned in a nerd bride…

source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/bhole-baba-be-adorned-in-a-nerd-bride-128108244.html

No comments:

Post a Comment