Wednesday, January 6, 2021

कौओं की मौत का दौर जारी, उबालकर मुर्गे-मुर्गियां व अंडे खा सकते हैं, उबालने से खत्म होता है बर्ड फ्लू

जिले में अब तक 22 से ज्यादा कौओं की मौत हो चुकी है। अभी बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। पशु चिकित्सा विभाग के अफसर रिपोर्ट के इंतजार में हैं। इंदौर, मंदसौर के बाद बुधवार को आगर की कौओं की मौत बर्ड फ्लू से हुई है। विभाग के अफसरों का कहना है कि मुर्गे, मुर्गियां व अंडे उबालकर या पकाकर खा सकते हैं। उबालने से बर्ड फ्लू का संक्रमण खत्म हो जाता है। गुरुवार को पोल्ट्री फाॅर्म व दुकानों पर सेंपल लेंगे। बुधवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ सीके रत्नावत ने चर्चा की।
पशुपालन प्रबंध संचालक के अनुसार मूर्गें-मुर्गियों में बर्ड फ्लू वायरस एच5एन8 अभी तक नहीं मिला है। चिकन व अंडे आदि को अच्छी तरह पकाकर उपयोग किया जा सकता है। इनसे मानव स्वास्थ्य को किसी प्रकार का खतरा नहीं है। प्रदेश में 400 कौओं की मौत हुई है। राज्य पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला भोपाल के माध्यम से जिलों से समन्वय किया जा रहा है। संदिग्ध नमूने भोपाल स्थित भारतीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला को नियमित भेजे जा रहे हैं। विभाग कुक्कुट-पालकों व व्यवसाइयों के बर्ड फ्लू से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी देगा। संक्रमित स्थान को सैनेटाईज किया जाएगा। जिलेभर के पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टरों की बैठक हुई। उन्हें पीपीई किट बांटी गई। साथ ही सेंपलिंग के तरीके व सावधानियों की जानकारियां दी गई।

चिकन की बिक्री 30 प्रतिशत घटी
बर्ड फ्लू की आशंका के चलते जिलेभर में देशी, बायलर व काकरेल चिकन की बिक्री में कमी आई है। शहर में तीन पोल्ट्री फार्म व 10 से ज्यादा चिकन दुकानें संचालित हैं। चिकन व्यवसायियों के मुताबिक चिकन के 30 प्रतिशत ग्राहक कम हुए हैं।

^कौओं की मौत की रिपोर्ट नहीं आई है। पोल्ट्री फॉर्म व व्यसायियों को गुरुवार से जानकारी देंगे। मांस व अंडा उबालकर खा सकते हैं।
- डॉ. सीके रत्नावत, उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग

पशु चिकित्सक बोले - बर्ड फ्लू नहीं है, अन्य वायरस से हुई मौतें, दफनाए

कसरावद | नगर में कौओं की मौत का सिलसिला जारी है। मरे कौए वहीं पड़े हैं। उन्हें डिस्पोज नहीं करने से बीमारी फैलने की आशंका है। बुधवार को वार्ड 3 में पेड़ से कौअा गिरा। लोगों ने पानी पिलाया। लेकिन बच नहीं पाया। सामुदायिक अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के सामने भी दो व देवश्री मार्केटिंग परिसर में एक कौए की मौत हुई। सभी शाम तक उसी जगह पड़े रहे। लोगों ने कहा इन्हें डिस्पोज करना चाहिए। पशु चिकित्सक डॉ. ललित पाटीदार ने बताया कौओं की मौत हो लेकर जिले में विशेष बैठक हुई थी। इसमें बताया गया कि यह मौतें बर्ड फ्लू से नहीं किसी अलग वायरस से हो रही है। नगर से जांच के लिए भेजे मृत कौओं की रिपोर्ट फिलहाल नहीं आई है। लेकिन जिन स्थानों पर रिपोर्ट आई है वहां किसी अन्य वायरस से मौत होने की बात ही सामने आई है। उन्होंने कहा कौओं की मौत हो रही है तो गहरा गड्‌ढा करें। नमक रखने के बाद कौओं काे दफनाए ताकि अन्य पक्षी प्रभावित न हो।

कौए, कोयल की हुई मौत
महेश्वर | शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में दो दिन में दो कौए व एक कोयल की मौत हुई है। व्याख्याता प्रवीण भावसार ने बताया मंगलवार को एक कौवा मृत मिला था। बुधवार को कोयल को मृत देखा गया। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर पहुंचे और कोयल को जिला पशु चिकित्सा कार्यालय भेजा गया। डॉ. एसएस चौहान ने बताया जिला पशु चिकित्सा कार्यालय से मृत कोयल का लेब परीक्षण करवाया जाएगा। इसके बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

सनावद : 2 दिन में 15 से मृत कौओं को दफनाया
सनावद | यहां भी पेड़ से गिरकर कौओं की मौत का सिलसिला शुरू हो चुका है। शहर की सूत मिल कॉलोनी में दो दिन में 15 से ज्यादा कौए मर कर पेड़ से गिर गए हैं। इसमें से आधे से अधिक कौओं को अन्य जानवर खा गए हैं। बुधवार को कौए के मरने की सूचना पशु चिकित्सक को दी। मौके पर पहुंचे दल ने 5 से 6 कौओं का सैंपल लेकर नगर पालिका के कर्मचारियों की मदद से दफन किया। पशु चिकित्सक डॉ. राजेश प्रधान ने बताया कुछ कौओं के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

बड़वाह : फार्म हाउस पर 6 बगुले व 4 कड़कनाथ मरे
सनावद | कारियामाल के एक फार्म हाउस में पिछले तीन दिन में 6 बगुले व 4 कड़कनाथ मुर्गियां मृत मिली। फार्म मालिक भगवान बडसरे ने बताया मंगलवार को ही सुस्त होकर जमीन पर गिर गए थे लेकिन लगा की प्यास के चलते बगुले बेहोश होकर नीचे गिरे होंगे। पानी रखकर एक तरफ बगुलों को बैठा दिया। सुबह पहुंचे तो ये मरे हुए थे।
बबलाई | गांव की हाईसेकंडरी स्कूल की बाउंड्रीवाल के सामने दोपहर करीब 3 बजे एक कौआ गिर गया। ग्रामीण जयपाल व विष्णु यादव ने बताया दोपहर करीब तीन बजे पेड़ से एक कौआ जमीन पर गिर पड़ा। ​​​​​​​



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The death of crows continues, boiling can eat chickens and eggs, boiling ends bird flu


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/the-death-of-crows-continues-boiling-can-eat-chickens-and-eggs-boiling-ends-bird-flu-128096967.html

No comments:

Post a Comment