नौगांव थाना क्षेत्र की लुगासी चौकी के ग्राम भदेसर में शनिवार दोपहर करीब एक बजे जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे व पत्थरबाजी हुई। वहीं एक आरोपी ने कट्टे (अद्दी) से फायर कर अपने मौसेरे भाई की हत्या कर दी।
ग्राम भदेसर में ठाकुर परिवार के मौसेरे भाइयों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गोली चलने से कोमल सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई लाखन सिंह ने बताया कि उनका अपने मौसेरे भाइयों से जमीन को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था। शनिवार दोपहर मौसेरा भाई वीरेंद्र सिंह अपने भाई बबलू, छोटे, दिनेश, हक्कू एवं अन्य लोगों के साथ आया।
सभी घर में घुसे और गाली गलौच करने लगे, उन्होंने कोमल सिंह पर वार करने की कोशिश की। जिससे कोमल स दौड़ कर छत पर चढ़ गया। पीछे से वीरेंद्र सिंह और उनके भाई कुछ अन्य बाहरी लोगों के साथ छत पर चढ़ गए। वीरेंद्र के हाथ में 315 बोर की अद्दी थी, उसने कोमल सिंह की कनपटी पर अद्दी रख दी और गोली चला दी।
गोली आंख के ऊपर लगी, जिससे कोमल गिर पड़ा। इसी बीच किसी ने लुगासी चौकी में फोन कर दिया, पुलिस मौके पर पहुंची और कोमल सिंह को नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन ने पुलिस ने की सुरक्षा की गुहार
मृतक के परिजन इस गोलीकांड से सहमे हुए हैं, उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। घटना के बाद डॉग स्क्वॉयड और एफएसएल की टीम ने भी मौका मुआयना किया। एसडीओपी कमल कुमार जैन एवं नाैगांव थाना प्रभारी संजय बेदिया ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना कर तथ्य जुटाए। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
चार टीमें कर रहीं आरोपियों की तलाश
इस संबंध में नौगांव एसडीओपी कमल कुमार जैन का कहना है कि गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई है। मौसेरे भाइयों में जमीन विवाद था जिस पर मृतक के घर पर आरोपियों ने ईंट पत्थर से हमला किया। इन्हीं में से वीरेंद्र सिंह ने गोली मार दी। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस मृतक के परिवार की पूरी सुरक्षा करेगी। पुलिस की 4 टीमें लगाई गई हैं रात तक आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/all-accused-absconding-after-entering-into-house-on-land-dispute-and-killing-their-brother-128082319.html
No comments:
Post a Comment