रानी लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित पाठशाला भवन में शुक्रवार रात 9 बजे श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन श्रीसंघ की साधारण सभा का आयोजन किया गया। सभा में दो वर्षीय कार्यकाल के लिए नए अध्यक्ष के रूप में हेमंत कांकरिया के नाम का प्रस्ताव रखा गया। सभी ने सहमति दी।
सभा में निवृत्तमान श्रीसंघ अध्यक्ष वीरेंद्र सकलेचा व निवृत्तमान सचिव मुकेश बोहरा ने दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई। सभा काे श्रीसंघ प्रमुख अभय चाैपड़ा, सुरेंद्र कांकरिया, ब्रजेश बोहरा, मनोज नांदेचा, मनोज वागरेचा ने संबाेधित किया। संचालन श्रीसंघ संरक्षक सुनील वागरेचा ने किया। आभार मनीष सालेचा ने माना।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/nagda/news/new-executive-will-be-announced-soon-128093398.html
No comments:
Post a Comment