Saturday, January 2, 2021

एक परिसर में संचालित स्कूलों की व्यवस्था अब एक होगी

आदिवासी विकास विभाग में एक परिसर में संचालित स्कूल एक होंगे। “एक परिसर -एक शाला “व्यवस्था के तहत बाजना विकासखंड मुख्यालय पर विकासखंड स्तरीय कार्ययोजना बनाई गई।
बाजना के उत्कृष्ट उमावि के प्राचार्य इकबाल खान, विकास खंड शिक्षा अधिकारी केके पचौरी, बीआरसी कमलेश कटारा सहित विकासखंड के सभी संकुल प्राचार्य उपस्थित थे। बैठक में शासन के निर्देशों से अवगत कराया गया। जिसमें 150 मीटर की परिधि में स्थित आश्रम शाला, प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाईस्कूल तथा हायर सेकंडरी स्कूल को एक परिसर के रूप में एकीकृत करने की जानकारी दी गई। विकासखंड क्षेत्र में स्थित समस्त संकुल प्राचार्य द्वारा अपने संकुल अंतर्गत एक परिसर में स्थित शालाओं का विवरण प्रस्तुत किया। एक परिसर में स्थित समस्त शालाएं वरिष्ठ शाला के अंतर्गत निर्धारित होंगी और उसी नाम से पहचानी जाएंगी। विकासखंड स्तर पर बनाई गई कार्ययोजना को जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

नई व्यवस्था : एक परिसर में स्थित सभी शालाएं वरिष्ठ शाला के तहत निर्धारित होंगी

बाजना | आदिवासी विकास विभाग के तहत एक परिसर में स्थित शालाओं को एकीकृत कर ‘एक परिसर-एक शाला’ व्यवस्था के तहत निर्धारित करने के लिए शनिवार को बैठक हुई। जिसमें विकासखंड मुख्यालय पर विकासखंड स्तरीय कार्ययोजना बनाई गई।
शनिवार को हुई बैठक में शासन के निर्देशों से अवगत कराया गया। जिसमें 150 मीटर की परिधि में स्थित आश्रम शाला, प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाईस्कूल तथा हायर सेकंडरी स्कूल को एक परिसर के रूप में एकीकृत करने संबंधी शासन के निर्देशों की जानकारी दी।
विकासखंड क्षेत्र में स्थित सभी संकुल प्राचार्य ने अपने संकुल के तहत एक परिसर में स्थित शालाओं का विवरण प्रस्तुत किया। शासन के नियमों के अनुसार एक परिसर में स्थित सभी शालाएं वरिष्ठ शाला के तहत निर्धारित होंगी और उसी नाम से पहचानी जाएंगी। बैठक में उत्कृष्ट उमावि के प्राचार्य इकबाल खान, विकासखंड शिक्षा अधिकारी केके पचौरी, बीआरसी कमलेश कटारा सहित विकासखंड के सभी संकुल प्राचार्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The arrangement of schools operating in a campus will now be a


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/the-arrangement-of-schools-operating-in-a-campus-will-now-be-a-128082329.html

No comments:

Post a Comment