Friday, January 1, 2021

शहर में सुबह छाया कोहरा, दिनभर रही ठंडक, रात का पारा 0.9 डिग्री बढ़ा

नए साल की पहली सुबह शुक्रवार को सर्द रही। शुरुआत कोहरे के साथ हुई, दोपहर में भी बादल रहे इससे ठंडक महसूस हुई। हालांकि न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार को भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री व न्यूनतम 8.2 डिग्री रहा गुरुवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री की बढ़त व न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़त हो गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रहा था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार को ऐसा ही मौसम रहेगा। रविवार को मौसम में बदलाव हो सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/the-morning-fog-in-the-city-the-days-cool-nights-mercury-rose-09-degrees-128078350.html

No comments:

Post a Comment