इंदौर. कैटरिंग संचालक से रविवारदेर रात तीन बदमाशों ने लूट की। पहले उसकीआंख में मिर्ची झोंकी, फिर धारदार हथियार से हमला कर बाइक लूटकर फरार हो गए। घायल को एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
खजराना थाना क्षेत्र स्थित निपानिया में कैटरिंगका काम करने वाले ओंकार ने बताया कि रात में वह काम निपटाकर घर जा रहा था। बीच रास्ते में पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश आए और उन्होंने मेरी आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया। आंख में तीखी जलन होने से वह अनियंत्रित होकर गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला किया और लूटपाट की। बदमाश मेरी बाइक भी ले गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे एंबुलेंस 108 ने एमवाय अस्पताल पहुंचाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/miscreants-attack-and-loot-bike-in-indore-126610124.html
No comments:
Post a Comment