Monday, January 27, 2020

गढ़ा डैम की जगह बैराज बनाने का विराेध, पीएचई मंत्री का घर और जलसंसाधन विभाग का दफ्तर घेरा


संशोधन कर 39 अरब लीटर के डैम की जगह 20 -20 अरब लीटर के 7 बैराज बनाने की तैयारी

39 अरब लीटर क्षमता के गढ़ा डैम की जगह 20 -20 अरब लीटर के 7 बैराज बनाने की तैयारियाें का ग्रामीणों ने साेमवार काे विराेध किया। इसके लिए सैकड़ाें किसान अलग-अलग वाहनों से मुलताई में पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे के घर पहुंचे अाैर विराेध किया। इसके बाद बैतूल लाैटकर जलसंसाधन विभाग बैतूल डिविजन के कार्यालय का घेराव कर दिया।

किसानों ने कहा कि जो बड़े डैम का प्रोजेक्ट स्वीकृत है, उसी पर काम किया जाए, संशोधन करके बैराज नहीं बनाए जाएं। जलसंसाधन ईई उन्हें बैराज के फायदे बताते रहे, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। आखिरकार में उनका ज्ञापन लेकर प्रदेश शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। किसानाें ने मांग का निराकरण नहीं करने पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी।

किसानों का दावा- माचना में पूर्व में जो बैराज बने वे रहते हैं खाली, नए कैसे भरेंगे

बोरगांव, माथनी, दनोरा सहित अन्य गांवों के किसानों ने की मंत्री से मांग

मुलताई| गढ़ा डैम को लेकर 30 सालों से आंदोलन कर रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप गढ़ा डैम स्वीकृत हुआ है। अब डैम के स्थान पर बैराज बनाया जा रहा है। बैराज नहीं हमें डैम की जरूरत है। यह बात सोमवार को ग्राम बोरगांव, माथनी, दनोरा, टाहली, कुम्हली, गोनीघाट, देवठान, जूनापानी, मोहपानी, करपा, बिटिया, जीन, अटारी, चिचोली, नसीराबाद सहित अन्य गांवों से मुलताई पहुंचे किसानों ने पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे से कही अाैर ज्ञापन साैंपा। किसानाें ने कहा डैम की जगह बैराज का निर्माण किया ताे किसान उग्र आंदोलन करते हुए आगामी चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

माचना नदी में 155 अरब लीटर पानी होने का कैलकुलेशन

गढ़ा बांध 39 अरब लीटर क्षमता का बनाया जाना है जबकि जलसंसाधन विभाग ने माचना में 155 अरब लीटर पानी उपलब्ध होने का कैलकुलेशन किया है। इस पानी को रोकने के लिए 7 बैराज बनाने की तैयारी कर रहा है। टाहली के पूर्व सरपंच और विरोध प्रदर्शन करने बैतूल आए श्रीधर देशमुख ने बताया कि माचना नदी में पहले ही पानी नहीं रहता बैराज से कोई पानी नहीं रुक सकेगा। किसानों के लिए बड़ा बांध ही बनाएं। देवठान और कुम्हारिया के बीच इस तरह के बैराज हैं लेकिन उनमें पानी नहीं रहता। भाजपा ने डैम स्वीकृत करवाया था कांग्रेस जबरन प्रोजेक्ट को तोड़मरोड़ रही है। यदि मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन करेंगे।

39 अरब लीटर क्षमता के डैम बनने का हुआ था टेंडर

ग्रामीणों ने कहा 30 सालों के आंदोलन के बाद 307 करोड़ की लागत से डैम निर्माण के टेंडर और वर्क आर्डर हुए। ठेकेदार काम शुरू ही करने वाला था कि डैम की जगह संशोधन कर बैराज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि छोटे बैराज से कोई पानी नहीं रुकेगा, माचना में पानी ही नहीं रहता है। पानी केवल बड़े डैम बनने पर ही स्टोर हो सकता है। टाहली के पूर्व सरपंच श्रीधर , पर्वतराव, रूपराव, बोरगांव के पूर्व सरपंच प्रकाश, धनोरा के पूर्व सरपंच मनोहर समेत अन्य आक्रोशित किसान मुलताई में पीएचई मंत्री पांसे के निवास पर पहुंचे और मंत्री से प्रोजेक्ट में संशोधन नहीं करने की मांग की।

किसानाें के हिताें का ध्यान रखेंगे

किसानों की मांग को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैतूल विधायक से भी इस संबंध में चर्चा की जाएगी। किसानों के हितों के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।
सुखदेव पांसे, पीएचई मंत्री

7 बैराज बनाने से पर्याप्त पानी मिलेगा

पर्याप्त पानी रोकने और सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए ही गढ़ा बांध की जगह बैराज बनाने का संशोधन किया जा रहा है। किसान बैराज बनाने का विरोध जता रहे हैं, लेकिन बैराज उनके फायदे के लिए ही बनाए जा रहे हैं। ये बैराज काफी बड़े रहेंगे। कोटा बैराज जैसे बैराज से जब दो राज्यों को पानी मिल सकता है तो माचना पर 7 बैराज बनने से भी पर्याप्त पानी मिलेगा। इससे उन्हें ही फायदा होगा।
एके डेहरिया, ईई, जलसंसाधन विभाग, बैतूल डिविजन

बैतूल। जलसंसाधन विभाग के डिविजन ऑफिस का घेराव करते हुए ग्रामीण।


मुलताई। पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे के घर पर विराेध करते किसान।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news opposition to build barrage in place of garha dam phe minister39s house and office of water resources department
Betul News - mp news opposition to build barrage in place of garha dam phe minister39s house and office of water resources department


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-opposition-to-build-barrage-in-place-of-garha-dam-phe-minister39s-house-and-office-of-water-resources-department-064008-6487986.html

No comments:

Post a Comment