Wednesday, January 29, 2020

लघु नाटिका के माध्यम से बताया शिक्षा,स्वास्थ्य और स्वच्छता क्यों जरूरी

शासकीय प्राथमिक शाला जैतपुर में हुए सांस्कृतिक आयोजन,अभिभावकों ने किया उत्साहवर्धन

सिलवानी | तहसील के जैतपुर गांव की शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला में संयुक्त रुप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक आयोजनों की प्रस्तुति देकर लघु नाटिका का मंचन किया,जिसके माध्यम से शिक्षा स्वस्थ्य और स्वच्छता क्यों जरूरी है इसका संदेश दिया। छात्र छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति को देखकर अभिभावकों ने भी तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के बाद लुपिन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देश भक्ति पर आधारित गीत, भाषण, लघु नाटिका, नृत्य आदि की प्रस्तुति दी।

लुपिन फाउंडेशन के द्वारा सभी प्रतिभागियों को ज्योमेट्री बाक्स,वोकबुलोरी बुक व जीके बुक आदि सामग्री उपहार स्वरुप भेंट की गई। ब्लाक समन्वयक वैभव गुर्जर ने ग्रामीणों को गांव का विकास किए जाने व सामाजिक सरोकारों को लेकर प्रेरित किया। इस अवसर पर मुकेश रघुवंशी, बद्री विश्वकर्मा, ज्योति डाबरे, धर्मेंद्र रघुवंशी आदि उपस्थित रहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gairatganj News - mp news why education health and hygiene are important through a short play


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-why-education-health-and-hygiene-are-important-through-a-short-play-072040-6503610.html

No comments:

Post a Comment