Sunday, January 26, 2020

मांदल की थाप पर जमकर नाचे गृहमंत्री बाला बच्चन, भाजपा विधायक प्रेम सिंह पटेल ने भी साथ दिया

बड़वानी. गणतंत्र दिवस पर बड़वानी के पुलिस परेड ग्राउंड पर कार्यक्रम में गृहमंत्री बाला बच्चन और विधायक प्रेम सिंह पटेल ने मांदल की थाप परजमकर डांस किया। इससे पहले गृहमंत्री नेझंडा वंदन करने के बाद परेड की सलामी ली।

गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड ग्राउंड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन था। झंडावंदन के बाद यहां पहुंचे कलाकारों ने प्रस्तुति शुरू की। इसी दौरान मांदल की मधुर ध्वनि सुनकरगृहमंत्री बाला बच्चन खुद को नाचने से नहीं रोक पाए और उन्होंने जमकर डांस किया। उन्हें नाचता देखकर बड़वानी से भाजपा विधायक प्रेमसिंह पटेल भीसाथ देने लगे। दोनों को नृत्य करता देखकरकांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भी थिरक उठे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गृहमंत्री के साथ डांस करते विधायक पटेल।
कार्यकर्ताओं के साथ झूमते गृहमंत्री।


source https://www.bhaskar.com/mp/khandwa/news/home-minister-bala-bachchan-bjp-mla-prem-singh-patel-also-supported-the-mandals-beat-126610114.html

No comments:

Post a Comment