Tuesday, January 28, 2020

बच्चाें ने पहनी अलग-अलग प्रांतों की वेशभूषा लेकिन जुबां पर एक ही बात, दिल है हिन्दुस्तानी


मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में रविवार को स्कूली छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग परिधानों में सांस्कृतिक, देश भक्ति, धार्मिक और विभिन्न प्रांतों की परंपरागत सामूहिक नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट सेवा के लिए कर्मचारियों व विभिन्न संगठनों 17 लोगों को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार संभाग और राज्य स्तर पर खेल, शिक्षा में अपना रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

नगर का गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह तहसील के लाल परेड में हुआ। विभिन्न स्कूलों से शामिल हुए छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक नृत्य, नाटिकाओं की प्रस्तुतियां दीं। वहीं एनसीसी, स्काउट गाइड़, रेडक्रास के केडेट्स ने मार्च पास्ट निकाला, मंच की सलामी ली। विधायक लीना जैन, जनपद अध्यक्ष अंजली यादव के विशेष आतिथ्य में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इसी के साथ कमलदीप एकेडमी और हायरसेकंडरी स्कूल, न्यू देहली पब्लिक, स्पंदन एकेडमी, सेंट जोसफ, रायजिंग, स्कालर्स, सैंट एसआरएस, स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल, गोपाल आदर्श पाठशाला, सेंट एसआरएस स्कूल की छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसमें प्रथम पुरस्कार वात्सल्य पब्लिक व एसजीएस को दिया गया।

ब्लॉक कांग्रेस ने गणतंत्र दिवस पर सबसे पहले गांधी चौक में गांधी प्रतिमा व अंबेडकर चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में कांग्रेस भवन में झंडा ग्राउंड पर ब्लाक कांग्रेस प्रकाश मिश्रा ने तिरंगा झंडा फहराया। सत्यकुमार शर्मा, गणेश प्रसाद अरोरा, सत्यप्रकाश सेन, कृष्ण मोहन शर्मा, राजकुमार सेन, सुनील पिंगले सहित अनेक नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कृषि मंडी में सीएमओ ने ध्वजा रोहण किया। कृषि महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर आईएम खान, रेलवे स्टेशन पर प्रबंधक एसके पाल, महर्षि भृगु संस्कृत विद्यालय में बैंक मैनेजर स्टेट बैंक मेनेजर राजेंद्रसिंह ने ध्वजा रोहण किया। इस मौके पर सतीष जैन व पंडित मुन्नालाल शास्त्री ने संबोधित किया। सेंट एसआरएस हायर सेकेंड्री स्कूल में युवा वैज्ञानिक धर्मेंद्र यादव ने ध्वजारोहण किया। प्रदेश मेरिट सूची में दूसरा एवं सातवां स्थान बनाने वाली कुमारी मानसी जैन एवं साक्षी जैन राज्य स्तर पर भोपाल में एवं जिला स्तर पर उर्वशी नेमा एवं ऋषि सोनी, विवेक राय को सम्मानित किया। नवांकुर विद्यापीठ में छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक कविता, नृत्य, भाषण और लघु नाटिकाओं को प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य शैलेंद्र कुमार दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। वात्सल्य पब्लिक स्कूल में गणतंत्रा दिवस पर डॉयरेक्टर मुकेश सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-children-wore-costumes-from-different-provinces-but-the-same-thing-on-juban-heart-is-hindustani-072052-6495217.html

No comments:

Post a Comment