जबलपुर. शहर के आधारताल थाना क्षेत्र में रविवार को एक बार फिर से नागरिकता कानून को लेकर विवाद हुआ। ये विवाद कानून के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाल रहे युवकों को पुलिस ने रोका और विवाद होने लगा। तभी वहां पर नागरिकता कानून का विरोध करने वाले भी पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गयाकि पथराव होने लगा। हालात खराब होते देखपुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और दोनों पक्षों को वहां से हटाया।पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इसकी निंदा की है। उन्होंनेट्वीट कर कहा कि जबलपुर के आधारताल क्षेत्र में सीएए के समर्थन में तिरंगा रैली निकाल रहे लोगों के ऊपर पथराव की घटना की जानकारी मिली जिसका मैं पुरज़ोर विरोध करता हूं।
मिली जानकारी के अनुसार, समर्थन और विरोध के बीच एक बार फिर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और शहर के रद्दी चौकी इलाके में जमकर पथराव हुआ। गणतंत्र दिवस के मौके पर रविवार को कुछ लोगों ने आधारताल तिराहे से तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया था। तय कार्यक्रम के मुताबिक हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों युवा अधारताल से जैसे ही रद्दी चौकी की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोका। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही।
दोनों पक्षों में विवाद के बाद होने लगा पथराव
इस दौरान सीएए का विरोध करने वाले भी वहां पहुंच गए और देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान महिलाओं के बीच भी विवाद होने लगा और हालात इस कदर बिगड़े कि पत्थरबाजी होने लगी, पथराव में कई गाड़ियों को नुकसान हुआ है। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध और समर्थन करने वालों के उग्र तेवरों को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला और भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ना शुरू कर दिया।
विरोध कर रहीं महिलाओं के आंदोलन की मियाद खत्म
एक सप्ताह से जबलपुर के गोहलपुर इलाके में सैकड़ों की तादाद में महिलाएं नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में धरना दे रही हैं। कलेक्टर भरत यादव के मुताबिक, इस आंदोलन के लिए दी गई अनुमति की मियाद खत्म हो गई थी। इसलिए अब उन्हें धरने की कोई अनुमति नहीं दी जाएगी लेकिन इस बीच तिरंगा यात्रा निकाल रहे सैकड़ों की तादाद में लोग सीएए के खिलाफ चल रहे धरने के पास से रैली निकालने की जिद करने लगे, जिसके चलते हालात बिगड़ते चले गए। बता दें कि पिछले माह 20 दिसम्बर को सीएए के विरोध को लेकर इसी इलाके में खासा हंगामा हुआ था, जिसके बाद चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाना पड़ गया था। फिलहाल इलाके में हालात सामान्य हैं और एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/jabalpur/news/tiranga-yatra-caa-rally-latest-news-and-updates-on-citizenship-amendment-act-support-126610334.html
No comments:
Post a Comment